मेवात : बिरयानी के सात सैंपलों में से पांच में पाया गया गोमांस

Translate News:
hariyana    मेवात।। बिरयानी के सात सैंपलों में से पांच में पाया गया गोमांस Posted On : 9th September, 2016 Tweet मेवात से लिए गए बिरयानी के सात सैंपलों में से पांच में पाया गया गोमांस हरियाणा स्थित मेवात जिले के नूहं से प्राप्त बिरयानी के सात सैंपलों में से पांच में बीफ (गोमांस) पाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ये सैंपल हरियाणा के हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी (लुवास) में जांच के लिए भेजे गए थे। hariyana खबर अनुसार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर श्रीकांत शर्मा अनुसार जांच की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। फिलहाल गोसंरक्षण के नए कानून के तहत गोमांस बेचने, खाने और रखने पर सभी आरोपियों को तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है। 
    लुवास के रिसर्च डायरेक्टर रवींद्र शर्मा ने बताया कि लुवास की पॉलीमर चेंज रिएक्शन (पीसीआर) टेक्नोलॉजी से ये टैस्ट किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने इस प्रयोगशाला को क्वालिटी टेस्टिंग के लिए स्वीकृत किया हुआ है। हरियाणा प्रदेश में लुवास ही एकमात्र संस्थान है, जहां ऐसी जांच की सुविधा है। इससे पहले हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यंक्ष भानीराम मंगला को शिकायत मिली थी कि मेवात में बिकने वाली बिरयानी में गोमांस मिलाया जा रहा है। जिसके बाद ही सैंपल लेकर इस प्रकार के आदेश दिए गए थे। गत मंगलवार को ही मंगला की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में बिरयानी के सैंपल लेकर जांच कराने का फैसला लिया गया था। ये भी बता दें कि गोसंरक्षण के नए कानून के तहत गोमांस बेचने, खाने और रखने पर तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top