बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में करीब 15 पाकिस्तानी रेंजर ढेर : बीएसएफ

0
Translate News:
Image may contain: outdoor
     जम्मू कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को अपनी इस हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ी है.
      पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 15 पाक रेंजर मारे गए हैं.
     सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में कितने पाकिस्तानी रेंजर मारे गए हैं,इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन 15 रेंजर के मारे जाने का अनुमान है.
      कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. सीमा पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक सीमा में स्थित शकरगड़, नारोवाल और चपरार में काफी तबाही हुई है.
     वह पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये जाने के अवसर पर बोल रहे थे. जितेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में अब्दुलियां चौकी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए हैं.
     आरएसपुरा सेक्टर में 14-15 बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई थी. इस गोलीबारी में 10 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं. बीएसएफ ने इस हमले का करारा जवाब दिया है. आज अपरान 11 बजे से बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से मोर्टार हमले किए गए.
उन्होंने कहा, वैसे तो हमारी ओर से पाकिस्तान के रिहाइशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया जाता लेकिन अगर पाकिस्तान ने ऐसा करना जारी रखा तो हमें भी मजबूरन ऐसी कार्रवाई करनी पड़ेगी.
     रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के सुंदरबनी, पल्लनवाला एवं नौशेरा सेक्टरों और जम्मू जिलों में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी और गोलाबारी के लिए छोटे हथियार, स्वचालित, 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टार का इस्तेमाल किया.
     उन्होंने बताया कि उनका मुनासिब तरीके से और उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है. हमारे सैनिकों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पूरी रात लगातार गोलीबारी और गोलाबारी होती रही.
      उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू के काटगूस सेक्टर में भारी गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी और बाद में उन्होंने हीरानगर और सांबा को भी निशाना बनाया. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 बीएसएफ चौकियों के इलाके में यह शुक्रवार सुबह 5 बजे तक चलता रहा.
      अधिकारी ने यह भी बताया कि बीएसएफ ने इसका मजबूती से जवाब दिया जिसके बाद गोलीबारी रुक गई. अधिकारी ने बताया कि कुछ पाकिस्तानी चौकियों और गांवों को भी भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन में भारत की ओर एक लड़की घायल हो गई.
    पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा एवं जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 5 सेक्टरों पर भारी गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और 13 अन्य नागरिक जख्मी हो गए. इसके जवाब में बीएसएफ की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में 1 पाकिस्तानी रेंजर मारा गया और अन्य घायल हुए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top