Breaking News
Loading...

फरियाद लेकर आई महिला व्याख्याता को घसीटकर किया समारोह से बाहर, शिक्षा राज्यमंत्री मौके पर मौजूद

0


शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी की मौजूदगी में हुआ वाकया थे 
   अजमेर।। एक ओर सरकार जहां महिला सशक्तिकरण की बात करती है वहीं दुसरी ओर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में जोधपुर की महिला व्याख्याता को घसीटकर मंच से उतारा कर समारोह से बाहर कर दिया गया। इसे आप क्या कहेंगे?
     यह वाकया शुक्रवार को सूचना केन्द्र में आयोजित धनवंतरी जयंती का है। जहां जोधपुर निवासी तलाकशुदा व्याख्याता कौशल्या अग्रवाल अपने तबादले को रोकने के लिए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से गुहार लगाने आई थी। देवनानी ने उसे तवज्जो तो नहीं दी वरन् उसके साथ बदसलूकी ओर करवा दी। आयोजकों ने अग्रवाल को घसीटते हुए मंच से उतारा और समारोह स्थल से बाहर करवा दिया। इस दौरान महिला रोती रही लेकिन उसकी सुनने वाला या उसके साथ दुर्व्यवहार करने वालों को रोकने वाला कोई नहीं था। अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में उसका तबादला जोधपुर से पाली कर दिया गया था। वह तबादला जोधपुर में ही कहीं करने की गुहार लेकर शिक्षा राज्यमंत्री के पास आई थी। अग्रवाल ने मीडिया को यहां तक कहा कि वह अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शिकायत करेगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)