अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत और 6 घायल

0
Translate News:
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक घायल हो गए.
      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नितिन तिवारी ने बुधवार को बताया, "प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि विस्फोट पटाखों के अवैध भंडार में हुआ."
     मृतकों में से दो की पहचान आमना और सरफराज के रूप में की गई है, जबकि अन्य की पहचान होना अभी बाकी है.
    एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
     घटना मंगलवार आधी रात यहां पितरकुंड तिराहे के पास एक दो मंजिला इमारत में हुई. बचाव और राहत कार्य जारी हैं. अब भी मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है. राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त सुरक्षा बल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
     पुलिस ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ, वह मोहम्मद हनीफ का था, जो एक कब्रिस्तान से सटा था. अपने बेटों रशीद, हमीद और हबीद के साथ यहां रहने वाले हनीफ के घर की छत इस विस्फोट में उड़ गई. घर में 20 किरायेदार भी रहते थे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top