समाजवादी पार्टी में चल रही कलह पर अब पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने भी दांव चल दिया है। एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को लेकर कोई भी गफलत में न रहे।उन्होंने एक लेटर जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में सपा में जो कुछ भी चल रहा है, उससे मुसलमान खुश नहीं हैं। उनको अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। पत्र में नाराजगी जताते हुए आजम ने कहा कि मुसलमानों को सभी पार्टियों ने अपनी जागीर समझ रखी है। मुसलमान न पानी का बुलबुला है और ना ही थाली का बैंगन, जो कहीं भी लुढ़का दिया जाए।
सपा के हालात पर आजम ने कहा कि मुसलमान न तो हारी हुई लड़ाई लड़ना चाहते हैं, ना ही बेभरोसा राजनैतिक ताकत के सहयोगी बनना चाहते हैं।
