पुतिन ने नरेंद्र मोदी को दिया झटका, पाकिस्‍तान से सहयोग बढ़ाने का किया वादा, भारत के प्रयासों को लगा धक्‍का

0
Translate News:
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करारा झटका दिया है। पुतिन ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से वादा किया है कि रूस आतंकवाद खात्मे के मुद्दे पर उसके साथ है। पुतिन का यह बयान भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर रूस को पाकिस्तान से दूर करने की कोशिश कर रहा था। साथ ही रूसी और पाकिस्तानी सैनिकों के साझा अभ्यास को टालने की कोशिशों में जुटा था। इसी महीने की 15 तारीख (15 अक्टूबर) को गोवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए थे। रूस ने भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन का भरोसा दिया था। हालांकि, इस मुद्दे पर रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था, बावजूद इसके भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि रूस को भारत आतंकवाद के मुद्दे पर अपने पाले में करने में कामयाब रहा है। लेकिन अब रूस का यह कदम भारतीय अधिकारियों के दावे की सच्चाई बयां कर रहा है।
     पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भेजे अपने शोक संदेश में पुतिन ने कहा है कि रूस आतंकवाद के खात्मे की दिशा में पाकिस्तान को सहयोग करने में कोई कमी नहीं करेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top