Breaking News
Loading...

पाकिस्तान की गोलाबारी का Bsf ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 6 चौकियां कीं तबाह

Image may contain: one or more people and outdoor
     जम्मू कश्मीर की सीमा पर आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलाबारी हुई. पाकिस्तान ने गोलाबारी में छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक का इस्तेमाल किया.
     पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की दो से तीन चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे गए. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर्स के पांच से छह चौकियों को तबाह कर दिया गया है.
      भारतीय सेना ने उन पोस्ट को भी बरबाद कर दिया गया जहां से पाकिस्तान बीएसएफ जवानों को निशाना बनाकर गोला दाग रहा था.बीएसएफ के मुताबिक उनकी जवाबी कार्रवाई से पाक रेंजर्स के पोस्ट में अफरा-तफऱी का माहौल है. पाकिस्तानी इलाके में कई लोगों के घायल होने की खबर भी है. बीएसएफ के मुताबिक हम पाकिस्तान की हर हरकत का माकूल जबाब देंगे.
     इधर बीएसएफ और प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी से बचने के लिए कई सीमा स्थित गांवों को खाली करा दिया गया है. सीमा पर रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बाहर ना निकले. इस वजह से मंगलवार रात को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में नुकसान होने की अब तक खबर नहीं है.