इस दौरान पीएम ने रेलवे की कायाकल्प के लिए रेलवे यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया। इसके बाद पीएम नवलखी मैदान में विकलांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और विकलांग जनों को जरूरी उपकरण बांटे। इस कार्यक्रम में पीएम ने लोगों से कहा कि उपकरण बांटना योजना का एक छोटा सा भाग है, हमारा फर्ज विकलांग बहनों और भाइयों की सेवा है। पीएम ने कहा, 'सभी निर्माण कार्यों में हमें विकलांग भाइयों और बहनों की जरूरत का ध्यान देना होगा। हमारा काम सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाना है।सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'गैस कनेक्शन पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। सिलेंडर के लिए सांसदों से सिफारिश करानी पड़ती थी। हमने फैसला किया कि जिनके पास भी गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। इस फैसले से सबसे ज्यादा महिलाओं को फायदा होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और गरीबी जैसी समस्याओं का हल विकास जरिए ही संभव है।
सरकार की आय घोषणा योजना के तहत 65 हजार करोड़ रुपये बाहर निकले, अगर कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो क्या होगा? - नरेंद्र मोदी
6:34 PM