Breaking News
Loading...

केजरीवाल मोदी भक्त कहकर गधे की तौहीन न करो !




     आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक ट्वीट शेयर किया। इसमें उन्होंने ‘मोदी भक्‍तों’ पर चुटकी लेते हुए एक जोक को एंडोर्स किया। इस चुटकुले के जरिए ‘मोदी भक्‍तों’ को ‘गधा’ बताया गया है। चुटकुला कुछ इस तरह था, ”एक गधा मंदिर के पास चबूतर पर बैठा रहता था। मंदिर में लोगों को पूजा करते देख गधा भी भगवान की भक्ति करने लगा। भगवान गधे की भक्ति से प्रसन्‍न हुए और बोले- ”मांगो तुम्‍हें क्‍या चाहिए। गधा- प्रभ मुझे अगले जन्‍म में भी गधा ही बनाना। भगवान- हम तुम्‍हें दो बार गधा नहीं बना सकते, कुछ आैर मांगो। गधा बोला- तो प्रभु अगले जन्‍म में मोदीभक्‍त बना देना। भगवान- ”चालाकी नहीं… कहा ना कि दो बार गधा नहीं बना सकते…।”
पर केजरीवाल से कोई पूछे कि उन्होंने कभी किसी गधे को अपनी मौत मरते देखा हैं ? कहावतों में भी धोबी का कुत्ता घर का न घाट का रहता हैं गधा नहीं। गधे सरीखा ज्ञानी और समझदार प्राणी इस जगत में दूसरा कोई नहीं वहीँ एकमात्र प्राणी हैं जिसे अपनी मौत का पहले से ही पता चल जाता हैं और वह सुनसान स्थान जहां उसे अन्य जानवर मांसभक्षी पक्षी उसके मांस को खा ले और बदबू वातावरण में न फैले। ऐसे प्राणी की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती।