टॉपर्स घोटाले में बिहार बोर्ड ने 68 इंटर कॉलेजों और 19 स्कूलों की मान्यता रद्द की

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
    बिहार के टॉपर घोटाले में बिहार स्कूल इग्जामिनेशन बोर्ड ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. बोर्ड ने घोटाले की जांच के बाद 68 इंटर कॉलेजों और 19 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है.
    वर्ष 2016 के इंटर के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पूरे तंत्र को दुरुस्त करने में जुटी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जांच पड़ताल के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर राज्य के 20 जिलों के 68 इंटर कॉलेजों की मान्यता रद कर दी है.
     इसके अतिरिक्त 19 कॉलेजों की मान्यता निलंबित करते हुए उनसे कारण पूछा गया है. जवाब संतोषजनक न मिला तो इनकी मान्यता भी रद कर दी जाएगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इन कालेजों की मान्यता रद करने संबंधी आदेश जारी कर दिए. इन कॉलेजों को पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में मान्यता दी गई थी. इसमें नियमों की खुलेआम अवहेलना हुई थी. लालकेश्वर प्रसाद अभी जेल में बंद हैं.
     इन कॉलेजों को मान्यता देने में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर इन्हें नोटिस देकर उनका पक्ष मांगा गया था. कई कॉलेजों ने जवाब देने में ही रुचि नहीं ली तो कई कॉलेजों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला.
    यह कॉलेजों की मान्यता निलंबित और निरस्त किए जाने की चौथी कार्रवाई है. इससे पूर्व तीन मौकों पर बिहार बोर्ड कई कॉलेजों की मान्यता निरस्त की गई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top