Breaking News
Loading...

लिली बेगम ने लालच मे आकर, पैदा कर दिए 85 बच्‍चे

Image result for asam lili begam40 से भी कम है इस महिला की उम्र
     असम।। यहां सरकारी अस्‍पताल में काम करने वाली लिली बेगम ने लालच मे आकर ऐसा कदम उठाया। दरअसल असम सरकार ने ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर प्रसव की संख्‍या बढ़ाने के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत गर्भवती महिला को प्रसव के बाद 500 रुपए मिलते हैं।
     पैसों के लालच में बेगम ने अस्‍पताल में पैदा हुए 160 में 85 बच्‍चों की मां के नाम की जगह अपना नाम लिख दिया। जिम्‍मेदारों को कहीं से इस सच की बू मिल गई। इसके बाद मामला खुला।
      स्‍थानीय अधिकारियों के मुताबिक इन पैसों के भुगतान का काम भी यही नर्स संभाल रही थी। इसलिए उसे ऐसा फर्जी काम करने में ज्यादा पेरशानी भी नहीं हुई। यही वजह थी कि वह आसानी से पकड़ में भी आ गई। 17 सितंबर को बेगम को निलंबित कर दिया गया। उसने बताया कि हम जैसी नर्सों पर बहुत दबाव होता है। हमें अपने काम के मुताबिक पैसा नहीं मिलता है। इसलिए मैंने यह फर्जीवाड़ा किया।