रिश्वतखोरी के आरोप में होम्योपैथी चिकित्सा परिषद के प्रमुख गिरफ्तार

0
Translate News:
    सीबीआई ने केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के अध्यक्ष रामजी सिंह और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वतखोरी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है.
      दोनों व्यक्तियों पर एक होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना के लिए जांच रिपोर्ट में कॉलेज का पक्ष लेने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. साल 2009 में परिषद प्रमुख के रूप में निर्वाचित सिंह को सीबीआई ने एक शिकायत के बाद छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया.
    सिंह भारतीय होम्योपैथी संगठन के सचिव तथा अध्यक्ष रह चुके हैं. केंद्रीय होम्योपैथी परिषद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है, जो चिकित्सा की होम्योपैथी प्रणाली के लिए एक नियामक प्राधिकार है.
   परिषद का काम होम्योपैथी चिकित्सकों का रजिस्टर मेंटेन करना तथा होम्योपैथी चिकित्सा में स्तर को बनाए रखना है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top