सावधान! मिठाई या दूध खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

0
Translate News:
    दीपावली पर लोग खुशियां मनाने के साथ मिठाई भी खाना बहुत पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, घर में मिठाई बनाने के लिए दूध, खोया आदि सामानों को बाजार से खरीद कर लाते हैं। लेकिन सावधान हो जाइए, दीपावली के दौरान नकली मिठाई, मावा, चॉकलेट, कॉफी, घी, दूध, खोया और पनीर बिक रही है। आपको पता भी नहीं चलेगा और सामानों का यूज भी कर लेंगे। ऐसे नकली खाद्य सामग्री आपके सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती है, क्योंकि यह कई तरह की बीमारियां पैदा कर देती है। इनसे बचने के लिए कुछ तरीके हैं, जिनको समझने के लिए नीचे दिए गए कुछ प्वाइंट्स को पढ़ना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि कैसे करें असली और नकली की पहचान...
जानिए घर पर कैसे करें असली-नकली पहचान?
* दूध में मिलावट की पहचान करना आसान है। थोड़े से दूध में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं। अगर उसमें झाग आए तो समझ लें कि इसमें डिटर्जेंट की मिलावट है।
* सिंथेटिक दूध की पहचान करने के लिए दूध को हथेलियों के बीच रगड़ें। अगर साबुन जैसा लगे तो दूध सिंथेटिक हो सकता है। सिंथेटिक दूध गर्म करने पर हल्का पीला हो जाता है।
* ऐसे ही मिलावटी खोये की पहचान के लिए फिल्टर पर आयोडीन की दो से तीन बूंदे डालें। अगर यह काला पड़ जाए तो समझ लें कि यह मिलावटी है।
* खोया यानि मावा अगर दानेदार है तो यह मिलावटी हो सकता है। इसकी पहचान के लिए उंगलियों के बीच इसे मसलें, दाने जैसे लगें तो खोया मिलावटी है।
* मिलावटी घी की पहचान के लिए इसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की मिला दें। अगर घी का रंग नीला हो जाए तो ये मिलावटी हो सकता है। अक्सर घी में आलू या शकरकंद की मिलावट की खबरें आती रहती हैं।
* पनीर को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें। इसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें। अगर पनीर का रंग नीला हो जाए तो समझ लें कि यह मिलावटी है।
* मिठाई पर चढ़े चांदी के वर्क में एल्युमिनियम धातु की मिलावट की जाती है जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। एल्युमिनियम की मिलावट की आसानी से जांच की जा सकती है। चांदी के वर्क को जलाने से वह उतने ही वजन की छोटी-सी गेंद जैसी हो जाती है। अगर वर्क मिलावटी हुआ तो वो स्लेटी रंग का जला हुआ कागज बन जाएगा।
* चॉकलेट, कॉफी या चॉकलेट पाउडर में चिकोरी और गुड़ की मिलावट की जाती है। चॉकलेट का पाउडर बना लें और उस पाउडर पर एक गिलास पानी में छिड़कें। कॉफी और चॉकलेट पाउडर पानी के ऊपर तैरने लगेगा और चिकोरी नीचे बैठ जाएगी।
* यही हाल गुड़ की मिलावट का है, पानी में चॉकलेट को डालिए अगर गुड तो चिकना मीठा सा लिसलिसा पदार्थ पानी में घुल जाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top