टीपू बन गया 'असली सपा' का नया 'सुल्तान' !

0
Translate News:
   अब अखिलेश को मुलायम धमका नहीं सकते ... मुलायम की हैसियत ख़त्म होने का दौर शुरू। हालाँकि अखिलेश जन सहानुभूति लूटने के उद्देश्य से यही कहेंगे कि उन्होंने हमेशा नेता जी की बात मानी और मानेंगे, जबकि 'सुल्तान बना टीपूँ' अब पिता के सामने 'बाग़ी' सलीम के रूप में खड़ा है... शकुनि चाचा रामगोपाल कौरवी फ़ौज में मामा का रोल निभा रहा है।
   अमर सिंह के क़रीबी लोगों के बहाने अखिलेश ने चाचा शिवपाल व उनके समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त कर ठिकाने लगा दिया है।
अब क्या सम्भव है?
1. कल की बैठक में मुलायम अखिलेश को बर्खास्त कर शिवपाल को मुख्यमंत्री बनाए। और/या
2. ऐसा होने पर राज्यपाल floor of the house पर अखिलेश को majority सिध्द करने का मौक़ा देंगे। और अखिलेश यह कर भी देंगे इसमें कोई शक अब नहीं है। अखिलेश मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
3. चूँकि पार्टी चुनाव चिन्ह 'साइकिल' रामगोपाल यादव के नाम से महासचिव के रूप में आवंटित है। अतः अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने पर मुलायम को किनारे कर सपा पर रामगोपाल व अखिलेश पूर्ण क़ब्ज़ा हो जाएगा। नयी पार्टी बनाने की आवश्यकता अखिलेश को नहीं पड़ेगी।
4. रामगोपाल यादव की बर्ख़ास्तगी या निलम्बन आज हो सकता है। रामगोपाल नयी सपा के मुलायम के स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। जो नयी सपा व अखिलेश के लिए आत्मघाती होगा। रामगोपाल व उनका बेटा/बहु यादव सिंह प्रकरण में भ्रष्टाचार प्रकरण में CBI के नेट में हैं।
    अब यह निश्चित है कि शकुनि चाचा रामगोपाल की छत्रछाया में टीपूँ अब पापा मुलायम के नियंत्रण से बाहर है लेकिन अखिलेश का यह कहना उनकी मजबूरी है कि 'वह नेता जी की बात मानते रहे है और मानते रहे हैं', सब जानते हैं कि अखिलेश का कथन अब वर्तमान में सत्य नहीं है.....अब बाग़ी सलीम, अपने पिता की पूर्ण नाफ़रमानी पर आमादा है.... एक तरफ़ अमर सिंह और दूसरी तरफ़ रामगोपाल खलनायक की भूमिका में हैं ...रामगोपाल ने अपने बड़े भाई मुलायम (व शिवपाल) को बेटे अखिलेश से बग़ावत कराके नीचा दिखाकर पता नहीं कौन से पुराने स्कोर settle किए हैं... यह आने वाला समय ही बताएगा।
   शकुनि रामगोपाल की CBI से अपने बेटे व बहू को बचाने के लिए ये सब करना शायद मजबूरी भी हो !!!!!!


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top