Translate News:
लखनऊ।। सपा पार्टी में यह कयास लगाए जा रहे थे की सपा की आपसी कलह काफी हद
तक ठीक हो गई है। लेकिन यह मात्र अफवाह साबित हुई और पार्टी में लगातार
आपसी कलह में एक और मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी
का विघटन तय माना जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है की 24 तरीख को सीएम
अखिलेश यादव को बर्ख़ास्त करने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ गयी है। मुलायम
सिंह ने 24 अक्टूबर को सभी एम.एल.ए व
एम.एल.सी की बैठक बुलाई है। एम.एल.ए और एम.एल.सी के दबाव में सपा पार्टी
आगामी 24 तारीख को या तो पार्टी की कलह ख़त्म करने को बाध्य होंगे या फिर
विघटन का रास्ता तय होगा। आज अखिलेश ने अचानक 23 तारीख़ को यानी मुलायम की
मीटिंग से एक दिन पहले पार्टी के सभी एम.एल.ए व एम.एल.सी की बैठक बुलाई
है। बैठक के बाद हो सकता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश जी अपने ईमानदार और
निष्पक्ष राजनीती को बनाये रखने के लिए इस्तीफा देकर नयी पार्टी का ऐलान कर
सकते है , अब ये दो दिन ही सपा पार्टी की दिशा तय करेगी अगर बैठक में
समझौता नहीं हो पाया तो विधान मंडल- दल की बैठक में भी तब्दील हो सकती है।
अगर विधान मंडल दल की बैठक में तब्दील होता है तो अखिलेश की बर्खास्तगी
सम्भव हो जाएगी 23 तारीख़ की रात सपा के भविष्य के लिए 'क़त्ल' की रात हो
सकती है। जबकि 24 तारीख़ 'विघटन' का दिन हो सकता है।
