
कांग्रेस सिर्फ करना जानती है शिलान्यास अमेठी को मिला प्रोजेक्ट, राहुल की खड़ी हुयी खटिया
जो करेगा विकास की बात उसे मिलेगा यूपी का ताज
अमेठी।। जायस में बने राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान का केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, प्रकाश जावडेकर और धर्मेंद प्रधान ने लोकार्पण किया। वहीं, इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निमंत्रण को राहुल गांधी ने ठुकरा दिया था। राहुल के स्थानीय सांसद होने के कारण पेट्रोलियम मंत्री ने उन्हें निमंत्रण भेजा था। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने यहां कहा कि अमेठी में मुझे दीदी कहकर बुलाते हैं। अमेठी में अंधेरा नहीं यहां साक्षात प्रकाश जी मौजूद। उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर से निवेदन करते हुआ कहा कि IGNOU सेंटर जायस में भी खोला जाए। साथ ही कहा कि स्किल मंत्रालय बनाने वाले पहले पीएम मोदी हैं। स्मृति ने कहा कि जानबूझकर कांग्रेस ने अमेठी को पिछड़ा रखा, अमेठी में राहुल खाट सभा करेंगे तो खटिया खड़ी हो जायेगी। वर्षों से सत्ता में बैठे लोगों ने अपने ही घर में अंधेरा कर रखा। राहुल गांधी व्यस्त बहुत हैं, अमेठी के गांवों मे साफ पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यहां कहा कि जायस के लिए हमारी पहली प्राथमिकता है। जायस को आगे बढ़ाने की हमारी योजना है। इस संस्थान में समेंट के लिए कंपनियां आएंगी। आजादी के बाद एक गांव में शुद्ध पेयजल नहीं। शुद्ध पानी न मिलने से गरीब की आंख में आंसू। उत्तर प्रदेश की ऊर्जा की आवश्यकता जायस पूरा करेगा। राहुल गांधी के पत्र पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं एक दिन और आऊंगा अमेठी। यहां स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगवाउंगा और राहुल के हाथ से मूर्ति का लोकार्पण होगा। धर्मेंद प्रधान ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि वे खाट सभा कर रहे हैं, क्या खाट के बारे में जानते हैं। राहुल गांधी बताएं आपने अमेठी के लिए क्या किया। राहुल गांधी के ना आने से मन में रही कसर, राहुल गांधी बड़े खानदान के लड़के हैं। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अमेठी जैसी बदतर स्थिति कहीं नहीं, कांग्रेस ने अमेठी में विकास नहीं किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ शिलान्यास करना ही जानती है। कांग्रेस योजनाओं की शुरुआत तो कर देती है, लेकिन बाद में भूल जाती है। इसी चक्कर में कई योजनाएं बंद हो गई हैं। राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान का मोदी सरकार ने ढाई साल में प्राथमिकता के तौर पर निर्माण कराया। बीजेपी द्वारा अमेठी को ये प्रोजेक्ट देकर विधान सभा में कांग्रेस की कही न कही खटिया जरुर खड़ी कर दी गयी है।
(सुरजीत यादव)
