Breaking News
Loading...

मौत के डर से महिलाओं के सलवार सूट पहन कर भाग रहे हैं ISIS के आतंकी

     नई दिल्ली।। मोसुल में इराकी सेना और अमेरिकी गठबंधन की फौज के सैन्य अभियान से ISIS के आतंकियों को भगदड़ मच गई है। दुनिया भर में मौत बांटने वाले ISIS के आतंकी अब महिलाओं के कपड़े पहकर मोसुल से भागने में लगे हुए हैं।
     जब से ऑर्मी ने ISIS मुखिया बगदादी का सफाया करने के लिए मोसुल की तरफ कदम बढ़ाए हैं, तभी से आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है। कभी मोसुल में यह ISIS के आतंकी मौत बांटते हुए फिरते थे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहता था। लेकिन जैसे ही ऑर्मी ने बगदादी सहित इन आतंकियों का सफाया करना शुरू किया तो वह महिलाओं के साथ उनके कपड़े पहनकर वहां से भागने में लगे हुए हैं।
     मिली जानकारी के अनुसार, बगदादी के कहने पर ISIS में अहम पदों पर तैनात आतंकियों की पत्नियों को फायरिंग वाले इलाके से बाहर निकाला जा रहा है। लेकिन मौत के डर से उसके लड़ाके भी महिलाओं के कपड़े पहन युद्ध वाली जगह से भाग रहे हैं। इसी के साथ अभी तक ISIS की सेक्स स्लैव बनाई गई लड़कियों को भी बड़ी तादाद में छुड़ाया गया है।