भोपाल एनकाउटर में शहिद हुए कॉन्स्टेबल रमाशंकर की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मंत्री शिवराज चौहान पहुंचे हैं.उन्होंने शहिद रमाशंकर यादव के परिजनों से मुलाकात की. शहिद कॉन्स्टेबल रमाशंकर यादव के परिजनों ने उन्हे शहीद का दर्जा देने की मांग की.
भोपाल एनकांउटर पर सवाल उठानेवाले नेताओं के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि उन्हें शहीदों की शहादत दिखाई नहीं देती. ऐसे नेताओं पर लालत है.
सीएम ने रमाशंकर यादव के परिजनों को 10 लाख और बेटी की शादी के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की है. साथ ही रमाशंकर यादव के मोहल्ले का नाम शहीद रमाशंकर के नाम पर रखने का भी ऐलान किया है.
