भारत ने ब्रिटेन से शराब कारोबारी विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे के कथित बिचौलिए क्रिस्टीन मिशेल सहित करीब 60 वांछित लोगों को प्रत्यर्पित करने को कहा. ताकि उन्हें यहां न्याय की जद में लाया जा सके.भारत और ब्रिटेन केंद्रीय गृह मंत्री स्तर पर सालाना रणनीतिक बातचीत करने पर भी सहमत हुए ताकि आतंकवाद, संगठित अपराध, वीजा और आव्रजन जैसे मुद्दों से साझा रूप से निपटा जा सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी ब्रिटिश समकक्ष थेरेसा मे के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत के दौरान करीब 60 वांछित लोगों की सूची ब्रिटेन को सौंपी गई.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन ने भी भारत को 17 ऐसे लोगों की सूची सौंपी जिनकी हिरासत उसे परस्पर कानूनी सहायता संधि के तहत चाहिए या जिनके खिलाफ लेटर रोटेगरी जारी हो चुका है. उद्योगपति विजय माल्या धनशोधन के आरोपी हैं वहीं क्रि स्टीन मिशेल 3600 करोड़ रुपए के अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में कथित बिचौलिया हैं.
दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि भगोड़ों और अपराधियों को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और लंबित प्रत्यर्पण अनुरोधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. मोदी और मे के बीच हुई बातचीत में प्रत्यर्पण के अनुरोधों का मुद्दा भी उठा और इस मुद्दे से संबंधित दोनों देशों के अधिकारियों को जल्दी बैठक करने का निर्देश दिया गया.
बातचीत के बाद भारत को ब्रिटेन से माल्या के प्र्वतन की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात के पहले दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में भी माल्या के प्रत्यर्पण का मामला उठा था.
आतंकवाद पर पाक को घेरा
ब्रिटेन ने आतंकवाद पर अत्यंत कठोर रुख का इजहार करते हुए पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि वह नवम्बर 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट हमलों के दोषियों को कानून के शिकंजे में लाने के अपने वचन को निभाए. ब्रिटेन ने भारतीय छात्रों को वीजा संबंधी दिक्कतों के समाधान का भी संकेत दिया.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी पहली गैर यूरोपीय विदेश यात्रा में भारत के साथ संबंधों को दीर्घकालिक मजबूती देने के इरादे का इजहार किया. उन्होंने भारत के साथ कारोबारी संबंधों को आगे ले जाने के लिए एक संयुक्त कार्यसमूह का गठन करने और भारतीय कारोबारियों को वीजा हासिल करने में आसानी के लिए पंजीकृत यात्री पण्राली और ग्रेट क्लब में शामिल करने का का ऐलान किया.
