उज्जैन के इस शख्स के खाते में आए माइनस 99 अरब रुपए, खाता हुआ सीज

0
Translate News:
    नई दिल्ली।। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 500 और 1,000 के नोट अवैध घोषित किए जाने से बाद से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें किसी मजदूर या आम आदमी के खाते में लाखों, करोड़ों रुपए ट्रांसफर हो जा रहे हैं। मौजूदा मामला मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन के खेड़ी का है जहां मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाने वाले अंबाराम के खाते में माइनस 99 अरब रुपए आ गए।
     उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई जब वो खेड़ी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की नागझिरी शाखा में अपनी बेटी ममता की फीस के लिए पैसा निकालने पहुंचा। वहां बैंक अधिकारियों ने अंबाराम को जानकारी दी कि उनके खाते में माइनस 99 अरब रुपए डेबिट चल रहे हैं। उनका खाता सीज कर दिया गया है। यह जान कर अंबाराम के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने यह बात अपने जानने वालों को बताई, जिन्होंने सलाह दी कि वो एटीएम जाकर खाते का बैलेंस चेक करें।
      इसके बाद अंबाराम वेदनगर स्थित एटीएम गए और वहां बैलेंस चेक किया तो पता चला कि माइनस 99 अरब रुपए खाते में हैं। बकौल अंबाराम उनके खाते मं 1500 रुपए हैं और उसमें से वो 500 रुपए निकालने गया था। लेकिन खाता सीज हो जाने के कारण वो रुपए नहीं निकाल पाए और अब फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है। अंबाराम का कहना है कि मेरे खाते में माइनस 99 अरब रुपए डेबिट कैसे आ रहा है, इस बारे में मैं कुछ नहीं जानता।
      बता दें कि 8 नवंबर की आधी रात के बाद से यानी 9 नवंबर से मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगा दिया है। अब यह नोट सिर्फ कागज के टुकड़े भर रह गए हैं। इनके बदले सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं, जिन्हें किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर बदला जा सकता है। हालांकि लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप, दूध बूथ, अस्पताल, रेलवे बुकिंग काउंटर, हवाई टिकट काउंटर और बस स्टेशन जैसे स्थानों पर 24 नवंबर की आधी रात तक 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट चलाए जाने का आदेश दे दिया है।
      वहीं 17 नवंबर को नए आदेश में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने अब हर रोज 4500 रुपए को पुराने नोट से बदलने की सीमा को सरकार ने घटा दिया है। अब सिर्फ 2000 रुपए एक बार में पुरानी नोट से बदला जा सकता है। ऐसा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पैसा पहुंचे इसलिए किया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top