भाजपा सांसदों, विधायकों के बैंक खातों पर ममता ने प्रधानमंत्री से किया सवाल

0
Translate News:
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि भाजपा के सांसदों और विधायकों को अपने बैंक खाते से लेन देन का नोटबंदी की अवधि के बाद का ही ब्योरा क्यों सौंपना चाहिए.
     नोटबंदी की अवधि के बाद का ही ब्योरा राजग के सत्ता में आने के बाद से क्यों नहीं होना चाहिए.
     उन्होंने ट्वीट किया, 'आठ नवंबर से ही खाते का ब्योरा क्यों होना चाहिए? केवल तीन हफ्ते. क्यों नहीं सारे ब्योरे ढाई साल के हो..? आपके 21 दिनों की नोट बंदी के बाद पूरा देश घरबंदी हो गया है, इसलिए यह तमाशा क्यों.
    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आज लखनऊ में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने नोटबंदी को वापस लेने की मांग की. वह कल पटना में एक रैली को संबोधित करेंगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'हम लोगों के इस आंदोलन को कल दोपहर एक बजे पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल ले जा रहे हैं.
     प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों और विधायकों से आठ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच के बैंक खाते के लेन देन का ब्योरा एक जनवरी 2017 को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पास जमा करने को कहा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top