नोटो को बदलने में अनियमितता के आरोप में बैंक खजांची निलंबित

0
Translate News:
   राजस्थान के दौसा जिले की स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर की शाखा के खजांची को पांच सौ और एक हजार रूपये को बदलवाने में अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
       बैंक प्रशासन ने दौसा शाखा के खजांची योगेन्द्र सिंह मीणा को जाली पहचान पत्रों के जरिये पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटो का बदलवाने में की गई अनियमितता के चलते कल निलंबित किया गया है.
     बैंक के सतर्कता अधिकारी ने आज बतया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बैंक के खजांची तीन जाली पहचान पत्रों के जरिये लगभग एक करोड रूपये बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटों के बदले में बदल दिये.
    उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के लिये एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो मामले की जांच कर रहा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top