नोटबंदी के खिलाफ देश भर में रैलियां करेंगे केजरीवाल

0
Translate News:
Image may contain: 2 people
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम के खिलाफ अगले चार हफ्ते में देश भर में छह रैलियां करेंगे.
     आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. आप 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन करेगी.
     आप के नेता आशीष खेतान ने मीडिया से कहा, "आप आठ लाख करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले के खिलाफ 28 नवंबर को देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी."
    उन्होंने कहा कि केजरीवाल मेरठ, वाराणसी और लखनऊ में क्रमश: एक, सात और 18 दिसंबर को रैली करेंगे. केजरीवाल भोपाल, रांची और जयपुर में क्रमश: 20, 22 और 23 दिसंबर को रैली करेंगे. खेतान ने कहा, हमलोग नोटबंदी के बारे में रैली के जरिए लोगों से सात सवाल करेंगे.
    आप ने केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को की गई नोटबंदी की घोषणा का कड़ा विरोध किया है और इसे वापस लेने की मांग की है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top