जयपुर में शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार चौथे दिन भी लोग बंद हो चुके 500 और एक हजार के नोटों को बदलवाने के लिए परेशान रहे.आधे से ज्यादा एटीएम बंद हैं. इसके चलते प्रदेश में कई शहरों में हंगामा व तोड़फोड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.
धौलपुर जिले के सैपऊ कस्बे में नोट वितरण में देरी से गुस्साए लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में काउंटर के शीशे तोड़ दिए जबकि जयपुर के आमेर रोड पर एसबीआई ब्रांच के बाहर कतार में खड़े लोगों में झगड़ा हो गया. परेशान लोगों ने जयपुर में शास्त्री नगर, जीपीओ और जवाहर नगर पोस्ट ऑफिस में हंगामा किया.
शास्त्री नगर डाक घर में शीशे तोड़ दिए. चित्ताैड़गढ़ में भी एक निजी बैंक के बाहर खड़े लोगों ने बैंक प्रबंधन के दोपहर में ही नोट वितरण बंद कर दिए जाने के बाद जोरदार हंगामा किया. पुलिस ने मुश्किल से गुस्साए लोगों को शांत किया.
सूत्रों के
अनुसार धौलपुर जिले के सैंपऊ. कस्बे में पीएनबी बैंक में नोट बदलने के लिए
आए लोगों की भीड़ ने वितरण में देरी होने को लेकर बैंक परिसर में रुपए
एक्सचेंज करने वाले काउंटर के शीशे तोड़ दिए, जिससे एक बैंककर्मी चोटिल हो
गया. बाद में पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया.
पहले तो बैंक प्रबंधक ने अपनी मनमानी करते हुए तीन बजे ही 500 और एक हजार के नोटों को बदलना और दूसरे नोट देना बंद कर दिया. इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए एक्सचेंज काउंटर पर तोड़फोड़ कर दी. इसी तरह कचहरी स्थित एसबीबीजे बैंक को अंदर से बंद करने के कारण गुस्साई महिलाओं ने बाहर से सांकल लगा दी.
महिलाओं का कहना था कि वे कई घंटों से कतार में लगी हुई हैं लेकिन जब उनका नंबर आया तो बैंक बंद कर दिया. इस पर उन्होंने भी बाहर से सांकल लगा दी.
बाद में पुलिसकर्मियों ने सांकल खुलवाया. जयपुर में भी आमेर रोड स्थित एसबीआई ब्रांच के बाहर खड़े लोग कतार तोड़ने की बात को लेकर झगड़ पड़े. जबकि जीपीओ व शास्त्री नगर में भी नोटों वितरण में देरी व आनाकानी से गुस्साए लोगों ने जबर्दस्त हंगामा किया. शास्त्री नगर के डाकघर में तो लोगों ने तोड़फोड़ भी कर दी.
बाद में पुलिस ने दखल दे मामला शांत कराया. चित्तौड़गढ़ जेल परिसर के बाहर स्थित एक निजी बैंक में भी लोगों ने हंगामा किया. यहां दोपहर बाद ही बैंक कर्मचारियों ने नोटों की कमी के चलते वितरण का काम रोक दिया.
धौलपुर में बैंक काउंटर पर तो जयपुर में डाकघरों में तोड़फोड़, नोट वितरण दोपहर में ही बंद करने पर चित्ताैड़गढ़ में भी हंगामा