Breaking News
Loading...

ट्रक से 39 गौवंश मुक्त कराए, दो मुस्लिम आरोपी गिरफ्तार

    राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल एक ट्रक में अवैध तरीके से ले जाए जा रहे 39 सांडों को मुक्त करवा कर गौवंश तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है.
     पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी के दौरान जयपुर धौलपुर स्टेट हाईवे पर एक ट्रक की जांच में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 39 गौवंश को मुक्त करवा कर दो गौवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
     उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों असलम कुरैशी, नकीम कुरैशी ने बताया कि जयपुर तथा आसपास के इलाकों से गौवंश को उत्तर प्रदेश में ले जाने की बात स्वीकार की है. इस संबंध में कोतवाली में गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.