Breaking News
Loading...

मोदी को समर्थन, 28 देशों ने कहा-हम आपके साथ

0
    नई दिल्ली।। कालाधन कुबेरों के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा देश के ईमानदार लोगों द्वारा की जा रही है वहीं विश्व भर के 28 देशों ने भी मोदी की मुहिम को अपना समर्थन दे दिया है। इन देशों ने यह कहा है कि कालाधन खत्म करने के मामले में हम आपके साथ है। जिन देशों ने मोदी को अपना समर्थन दिया है वे सभी यूरोपियन यूनियन के सदस्य देश है। इनमें यूके भी शामिल है, हो कुछ दिन पहले ही यूनियन से बाहर हो गया था।
     यूके ने भी अन्य 27 देशों के साथ अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। जिन देशों का समर्थन मिला है उनमें आॅस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, पोलैंड, फिनलैंड, रोमानिया जैसे देश शामिल है। बता दें कि मोदी ने बीते कुछ दिनों पहले ही मौजूदा चलन वाले पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया है।
    हालांकि मोदी के फैसले को लेकर देश में सियासी संग्राम शुरू हो गया, लेकिन जो लोग ईमानदारी से जीना चाहते है, वे मोदी के इस निर्णय से खुश हो रहे है। अब 28 देशों का समर्थन मिलने के बाद तो मोदी के हौसले और भी बुलंद हो जायेंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)