बेचता था ठेले पर भजिया-पकौड़ी-चाय, निकला 300 करोड़ का आसामी

0
Translate News:
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के दक्षिणी शहर सूरत में आयकर विभाग ने छापेमारी कर पूर्व में ठेले पर भजिया-पकौड़ी और चाय बेचने का धंधा कर चुके एक शख्स के खातों और ठिकानों से कथित तौर पर तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता लगाया है.
     पिछले चार दिन से जारी उसके ठिकानों और लॉकरों की तलाशी में एक करोड़ से अधिक की नकदी (दो हजार के 4500 नए नोट यानी 90 लाख) और 180 किलो चांदी तथा अन्य जेवरात मिले हैं.
      आयकर विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के उधना विस्तार की गायत्री सोसायटी के निवासी किशोर भजियावाला के यहां द सूरत पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक के एक दर्जन से अधिक लॉकरों और उसके कार्यालय तथा आवास पर किए आयकर सर्वे में कई संपत्तियों के दस्तावेज तथा एक करोड़ छह लाख नकदी और बड़े पैमाने पर चांदी एवं अन्य जेवरात मिले हैं.
       बताया जाता है कि कई साल पहले उधना क्षेत्र में ही ठेले पर चाय-पकौड़ी बेचने का धंधा करने वाले किशोर भजियावाला ने बाद में ऊंची ब्याजदर पर लोगों को पैसे देने का धंधा शुरू किया. इस मामले में कई लोग उसके बेहद कठोर रवैये की चर्चा करते हैं. आरोप है कि उसने समय से ब्याज नहीं चुकाने पर कई लोगों की संपत्ति और मंगलसूत्र तक छीन लिए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top