कश्मीर: पंपोर में सेना के दस्ते पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

0
Translate News:
    दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में तीन जवान शहीद हो गए.
     सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, पंपोर में कादलाबल इलाके के निकट आतंकवादियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं.
     इस घटना के बाद आतंकवादी भाग निकले, लेकिन उन्हें ढूंढने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान जारी है. पंपोर में इस साल यह दूसरा हमला है. श्रीनगर तथा जम्मू को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर सेना के काफिलों पर कई बार हमले हुए हैं. इस राजमार्ग का इस्तेमाल श्रीनगर में सेना के 15 कोर को आपूर्ति प्रदान करने के लिए होता है. सेना का यह कोर आतंकवाद से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
      अनंतनाग तथा बारामूला जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद यह हमला सामने आया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top