चेन्नई में एक क्विंटल सोने के साथ 90 करोड़ जब्त

0
Translate News:
    चेन्नई में आयकर विभाग (आईटी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आठ आवासीय और कार्यालय परिसरों पर छापे मारे, जिसमें 90 करोड़ रुपए नकद और 100 किलोग्राम सोना बरामद किया गया.
     बरामद नकदी में से 70 करोड़ रुपए दो हजार रुपए के नए नोटों में हैं. आईटी सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने आवासीय और आभूषणों की दुकानों एवं होटल में छापे की कार्रवाई की. आईटी अधिकारियों की कई टीमों ने व्यवसायी शेखर रेड्डी, श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के परिसरों पर छापे मारे और नए एवं पुराने नोटों और सोने के रूप में काला धन बरामद किया.
शहर के आठ स्थानों पर छापे मारे गए, जिसमें पोस अन्नानगर और टी नगर क्षेत्र भी शामिल है. टी नगर में आवासीय और कार्यालय परिसर एवं होटल में छापे की कार्रवाई की गई, जिसमें एक कमरे में नकदी और सोना बरामद किया गया.
      अपराह्न में छापे की कार्रवाई शुरू की गई थी जो देर शाम तक जारी थी. छापे के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. छापे की कार्रवाई उस सूचना के बाद की गई जिसमें इन व्यवसायियों पर 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को सोने और 2000 रुपए के नए नोटों में बदलने का आरोप है.
     इन लोगों से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि ये लोग काले धन को सफेद बनाने या रुपये बदलवाने के रैकेट में शामिल तो नहीं है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top