मुरादाबाद में बोले पीएम- हम तो फकीर आदमी हैं, झोला लेकर निकल लेंगे

0
Translate News:
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मुरादाबाद में रैली को संबोधित कर रहे हैं. नोटबंदी के बाद यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये चौथी रैली है. पीएम ने कहा कि मुरादाबाद ने जी जान से समर्थन किया है. 2014 में समर्थन के लिए धन्यवाद. मुझे 2014 में नहीं आने का दुख है. मैं 2009 में यहां आया था.
      पीएम ने कहा कि देश से गरीबी हटाने के लिए यूपी, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का विकास जरूरी है. मैं यूपी से सांसद बनने के लिए नहीं लड़ा बल्कि गरीबी हटाने के लिए यहां से चुनाव लड़ा. मुरादाबाद के पीतल उद्योग को देशभर में जाना जाता है.
     मोदी ने कहा कि सत्ता में आने पर मैंने व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों से पूछा कि आखिर क्यों आजादी के 70 साल बाद भी कई गांव अभी भी बिजली से वंचित हैं. मैंने लाल किले से एक घोषणा की कि गांवों में 1000 दिन में बिजली पहुंचेगी और हम इसे पूरा कर रहे हैं.
      प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि आप लोग मेरे आलाकमान हैं और कोई नहीं. गरीबों को हक दिलाना गुनाह है क्या? भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला गुनाहगार है क्या? मुझे मेरे देश के ही कुछ लोग गुनहगार बना रहे हैं. भ्रष्टाचार दूर करने के लिए कानून की मदद लेनी पड़ेगी और भ्रष्टाचारियों को किनारे लगाना पड़ेगा. मैं आपके लिए लड़ाई लड़ रहा हूं. ज्यादा से ज्यादा मेरा क्या कर लेंगे. हम तो फकीर आदमी हैं. झोला लेकर चल पड़ेंगे.
    रैली मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले मोदी ने 14 नवंबर को गाजीपुर में, 20 नवंबर को आगरा और 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top