यूपी चुनाव : BJP ने लिया Whatsapp सहारा, घर-घर पहुंचने की तैयारी

0
Translate News:
Image may contain: 4 people, text
     यूपी चुनाव का बोलबाला पूरे देश में हो रहा है. सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव जितने की फ़िराक में हैं. अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपने तरीके से चुनाव में विजय बनने की जद्दोजहद कर रही हैं. कोई किसान यात्रा, कोई परिवर्तन रैली तो कोई विकास रथ यात्रा का सहारा लेकर जनता को आकर्षित करने की कोशिश में है. वहीं, परिवर्तन रैली के बाद BJP उत्तर प्रदेश में घर-घर तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएप का प्रयोग करने जा रही है. उसके इस अभियान का सबसे बड़ा आधार मोबाइल के जरिए पार्टी के सदस्य बने लगभग पौने दो करोड़ सदस्य हैं.
       पार्टी का मानना है कि करीब 1.5 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफोन हैं, जिसमें से अधिकतर व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं. घर-घर तक पहुंचने के लिए पार्टी के करीब 5 हजार वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे और लोगों को जोड़ेंगे साथ ही वह ग्रुप के जरिए पार्टी का प्रचार-प्रसार भी करेंगे.
     भाजपा ने सोशल मीडिया को लेकर पांच हजार से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया है. इनमें कई लोग पूर्णकालिक की तरह काम कर रहे हैं और कुछ अंशकालिक. टीम में नौकरी कर रहे आईटी पेशेवरों से लेकर कालेज व स्कूल जाने वाले लड़के शामिल हैं. खास बात यह है नरेन्द्र मोदी विचार मंच युवा युवती शाखा की पूरी टिम बिना पैसे लिए काम कर रही हैं.
     वहीं, रणनीति के तहत राज्य में अभी तक लगभग एक हजार से ज्यादा वाट्सएप समूह बना लिए गए हैं. कई और ग्रुपों को बनाने का काम चल रहा है. अभी इन पर विभिन्न संदेशों के जरिए लोगों की सोच को जानने का काम किया जा रहा है. चुनाव प्रचार की ई सामग्री को अंतिम रूप मिलते ही इन ग्रपों में उनको भेजना शुरू हो जाएगा.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top