योगी ने किया थाने का इंस्पेक्शन, एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर ने अपने दफ्तर में लगाई झाड़ू

0
Translate News:
एसएसपी मंजिल सैनी के साथ हजरतगंज थाने पहुंचे सीएम आद‍ित्यनाथ।
   लखनऊ।। योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह राजधानी के हजरतगंज थाने का इंस्पेक्शन किया। योगी ने एक विंग से दूसरी विंग तक चेकिंग की। यहां योगी ने सीनियर पुलिस ऑफिसर्स से बातचीत भी की। साथ ही, यह समझने की कोशिश भी की कि डिपार्टमेंट काम कैसे करता है। जाते-जाते योगी ने कहा कि यह उनका आखिरी दौरा नहीं है। सारे डिपार्टमेंट में दौरे किए जाएंगे। इसके बाद योगी एनेक्सी के लिए रवाना हो गए। उधर, एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने ऑफिस में खुद ही झाड़ू लगाई। 
सीएम के पहुंचने से पहले हुई साफ-सफाई...
- योगी ने सीएम बनते ही अफसरों और मंत्रियों को साफ-सफाई के ऑर्डर दिए हैं। जैसे ही हजरतगंज थाने को सीएम के पहुंचने की सूचना मिली, आनन-फानन में वहां साफ-सफाई कराई गई।
- थाने के बाहर फर्श की धुलाई की गई और फाइलों से धूल हटाई गई।
- इस दौरान सीएम के साथ डीजीपी जावीद अहमद, एसएसपी मंज‍िल सैनी समेत कई ऑफिसर्स मौजूद रहे।
एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर ने दफ्तर में खुद लगाई झाड़ू
- यूपी सरकार के मंत्रियों को बुधवार को मंत्रालय अलॉट कर दिए गए। इसके बाद सभी मंत्री अपने-अपने ऑफिस गुरुवार सुबह वक्त से पहले पहुंच गए।
- एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर उपेंद्र तिवारी अपने दफ्तर में गंदगी देख काफी नाराज हुए। उन्होंने अफसरों को ऑर्डर देने के पहले खुद ही झाड़ू उठा ली और रूम को साफ करने लगे।
- उन्होंने यहां का हाल जाना और ऑफिस में फैसिलिटीज बढ़ाने के ऑर्डर दिए। साथ ही, दिनेश शर्मा ने सेक्रेटेरिएट के पब्लिक टॉयलेट्स की भी जांच की।
सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान के इस्तेमाल पर रोक
- बता दें कि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ पहली मीटिंग में ही उन्हें स्वच्छता शपथ दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने बुधवार को सेक्रेटेरिएट का दौरा किया।
- इसी के बाद उन्होंने सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया है।
कौन हैं उपेंद्र तिवारी?
- उपेंद्र तिवारी बलिया के फेफना विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- वे 2 बार इस सीट से जीत चुके हैं। दोनों ही बार उन्होंने एसपी के सीनियर ली‍डर अंबिका चौधरी को हराया था।
- यहां से चुनाव जीतने के बाद उन्हें योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top