"ऐ मेरे वतन के लोगो" गाने पर फतवा हुआ जारी

0
Translate News:
    गुवाहाटी।। असम में 16 साल की एक सिंगर नाहिद आफरीन के खिलाफ 46 मौलवियों ने फतवा जारी किया है।नाहिद ने ये मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गाना गाया है। इस पर नाहिद ने कहा है कि म्यूजिक अल्लाह का तोहफा है, वे इसे नहीं छोड़ेंगी। बताया जा रहा है कि फतवा इसलिए जारी किया गया है, ताकि उसे पब्लिक के बीच गाने से रोका जा सके। 
    बता दें कि नाहिद 2015 में रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल जूनियर में फर्स्ट रनर-अप रही थीं। ISIS के खिलाफ भी गा चुकीं नाहिद...
    न्यूज एजेंसी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाहिद ने हाल ही में आईएसआईएस समेत कुछ आतंकी गुटों के खिलाफ गाने गाए थे। पुलिस पता लगा रही है कि फतवा जारी करना कहीं उसका रिएक्शन तो नहीं है।
    एडीजी स्पेशल ब्रांच पल्लब भट्टाचार्य ने कहा,"हम इस एंगल से भी मामले की जांच कर रहे हैं।"
फतवे में लिखा गाना शरिया के खिलाफ
    फतवे के मुताबिक, "म्यूजिकल नाइट जैसी चीजें शरिया के बिल्कुल खिलाफ हैं। अगर ऐसी चीजें मस्जिद, ईदगाह, मदरसा और कब्रिस्तान के आसपास होने लगीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी को अल्लाह की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।"
     बताया जा रहा है कि 25 मार्च को असम के लंका इलाके के उदाली सोनई बीबी कॉलेज में नाहिद को परफॉर्म करना है, इसी को देखते हुए उसके खिलाफ फतवा जारी किया गया है। नाहिद 10वीं क्लास में पढ़ती हैं और विश्वनाथ चारिअली इलाके में रहती हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top