आगरा।। सूबे में कई वर्षों के बाद भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत में सरकार बनाई है। और पहली बार यूपी का नेतृव संत करेगा। इसी से बौखलाए विपक्ष कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ रहे है। इसके साथ शरारती तत्व भी अपने गलत मंसूबों को अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामला ताजनगरी आगरा का है। जहां पर विश्व हिन्दू का सदस्य किसी अफवाह नाम के एक फेसबुक ग्रुप पर जुड़ा है। उस ग्रुप पर किसी शरारती तत्व ने यूपी के नये नवेले मुख्यमंत्री सन्त योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की है। जिसके बाद आगरा विश्व हिन्दू परिषद में आक्रोश व्याप्त है। योगी की आपत्तिजनक तस्वीरों पर पोस्ट के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने डीजीपी कार्यलय को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। वहीँ पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अभी कोई कार्रवाही नहीं की है। जिससे हिन्दू विश्व परिषद में आक्रोश व्याप्त है। विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य शुभम सोनी सोशल साइट फेसबुक पर अफवाह नाम के एक एक ग्रुप पर काफी समय से जुड़े हुए है। उन्होंने जब आज अपना एफ बी अकाउंट लॉगिन किया तो उसमें यूपी के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थी तस्वीरों में योगी को दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स का उल्लेख दिया गया है। इसके साथ गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फिल्म का भी फोटो एडिट किया गया है।इस दौरान शुभम सोनी एसएसपी आगरा के यहां शिकायत पत्र लेकर पहुंचे। और वहीँ मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कल रात को मेरे फेसबुक पर एक फोटो आया परम् पूजनीय योगी आदित्यनाथ जी का। उसमें किसी महिला के साथ गले में हाथ डाले हुए इस तरह का जो फोटो बनाया है। और इसको अफवाह नाम के फ़ेसबुक पेज पर वायरल किया है। जिसको देखकर मुझे गुस्सा आ गया। और जिसको मैने तत्काल स्क्रीन शॉट लेकर यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। ट्वीट के माध्यम से मैने इस मामलें के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। सुबह 11 बजे तक जब मामलें पर कोई कार्रवाही नहीं हुई तो तब जाकर मैने डीजीपी कार्यालय को फ़ोन किया। तो वहां से फिर एसएसपी आगरा पीआरओ को फ़ोन आया। इसके बाद एसएसपी पीआरओ ने मुझे फ़ोन कर अवगत कराया की इस पर कार्रवही की जायगी। लेकिन तब भी कुछ कार्रवाही न होने के बाद में खुद एप्लिकेशन लेकर कप्तान साहब के यहां मिलने आया हूँ। उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाही हो जिसने हमारे योगी जी की आपत्तिजनक फोटो बनाया और उसको वायरल किया। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाही हो।
