ये लो, हो गई तीसरे विश्वयुद्ध की एक और भविष्यवाणी! तरीख भी बताई

0
Translate News:
Image result for 3rd world war    दो विश्वयुद्ध झेल चुकी दुनिया आज भी बारूद के ढेर पर खड़ी है। तीसरे विश्वयुद्ध की आहट अपना अहसास करा रही है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति की जीत की भविष्यवाणी करने वाले शख्स ने तीसरे विश्वयुद्ध की तारीख भी बता दी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीसरा विश्वयुद्ध झेल पाएगी दुनिया, क्योंकि पहले के मुकाबले आज ज्यादा विनाशकारी हथियार मौजूद हैं और भविष्यवाणी करने वाले ने परमाणु युद्ध की बात कही है।
     भविष्यवाणी होरेसिओ विलगैस नाम के शख्स ने की है। विलिगैस ने जो तारीख बताई है, वह सटीक मानी जाए या नहीं, अब इस बात पर दुनिया भर में बहस भी छिड़ गई है। मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उत्तर कोरिया और सीरिया को लेकर अमेरिका की रणनीति छिपी हुई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि कभी भी बड़ी जंग छिड़ सकती है।
युद्ध शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की तारीख बताई
     डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, विलिगैस ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध 13 मई से शुरू होगा। दुनिया के बड़े देश सीरिया पर हमला करेंगे, जोकि कैमिकल अटैक यानी रासायनिक हमला होगा। विलिगैस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इस युद्ध में मौतें और तबाही बेहिसाब होंगी।
     रूस, उत्तर कोरिया और चीन के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। विलिगैस के मुताबिक, युद्ध में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की बम विस्फोट में मौत होगी। इसके बाद युद्ध और भयावह होगा। विलिगैस के मुताबिक, 13 अक्तूबर तक युद्ध चलेगा। अप्रैल और मई के शुरुआती सप्ताह में हमलों से जुड़ी झूठी खबरें आएंगी।
ट्रंप बोले - उत्तर कोरिया दुनिया के लिए खतरा
     अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक ‘खतरा’ बताते हुए इस देश पर लगाम कसने के लिए चीन की कोशिशों की तारीफ की। ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्तिलोनी के साथ आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां तक उत्तर कोरिया का सवाल है हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम अपनी सेना का तेजी से निर्माण कर रहे हैं। कम समय में काफी कुछ हुआ है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top