मेनका गांधी कर रही थी संबोधित, मंच पर बैठे नेता आपस में खेल रहे थे मोबाईल - मोबाईल

0
Translate News:
    फरीदाबाद।। फरीदाबाद में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा शुरू किये गये प्रोजेक्ट पंछी में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के संबोधन का चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सूरजपाल अम्मू और बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा ने उस वक्त मजाक बनाया जब एक तरफ मेनिका गांधी सैंकडों लोगों को संबोधित कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर मंच पर बैठे सूरजपाल अम्मू और विधायक मूलचंद शर्मा मोबाईल फोन की स्क्रीन पर उंगलियां फेर के हंस रहे थे। पंक्षियों और पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दे पर संबोधन कर रही मेनका गांधी का संबोधन केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक टेकचंद शर्मा सहित सैंकडों लोग ध्यानपूर्वक सुन रहे थे, वहीं उसी मंच पर बैठे पार्टी के ही दो बडे नेताओं का ध्यान तो कहीं और ही था, दोनों नेता आपस में मोबाईल - मोबाईल खेलने में व्यस्त थे और मोबाईल की स्क्रीन पर न जाने क्या देखकर एक दूसरे को दिखाते हुए हंस रहे थे। हाल ही में मेादी के लालबत्ती हटाने जैसे बडे फेंसले के बाद देश व प्रदेश के नेताओं में मीडिया की सुर्खिया बनने के लिये स्वयं ही लालबत्ती गाडी से हटाने की होड सी मच गई थी, सभी स्वयं को मोदी का सच्चा फॉलोअर साबित करने में जुट गये लेकिन वहीं मोदी द्वारा मीटिंग के दौरान मोबाईल पाबंदी जैसी जनहित वाली अपील को ठेंगा दिखा रहे हैं।। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सर्विसेस डे प्रोग्राम में मीटिंग्स में मोबाइल की एंटी पर रोक लगा दी है। क्या जनसभाओं में इस प्रकार से बडे नेताओं के संबोधन को मखौल बनाने पर पाबंदी नही लगानी चाहिये।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top