Translate News:
आपको जानकारी के लिए बता दें कि थाना सिकंदरा क्षेत्र बजरंगनगर की रहने वाली कल्पना धाकरे काफी वर्षों से भाजपा से जुडी हुई हैं। वे कई बार MLA के चुनावी दावेदारी भी भर चुकी है। और अब कल्पना धाकरे आगरा से भाजपा में जिला मंत्री है। वहीँ सिकंदरा स्थित विश्व हिन्दू परिषद के संकल्प कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। विहिप कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। इसके साथ उनमें देश के प्रति प्रेम की भावनाओं को भी बढ़ाया। वहीँ सोनू के अज़ान पर दिए गए बयान पर कहा कि सोनू निगम ने जो कहा वह सही है। कोई भी धर्म किसी को परेशान करने की आज्ञा नहीं देता। पांच वक्त की अजान से लोगों को तकलीफ होती है, तो इस पर निःसंदेह प्रतिबंध लगना चाहिए।
