तीन तलाक से पीड़ित रेहाना बोली- न्याय नहीं मिला तो अपना लूंगी हिन्दू धर्म

0
Translate News:
      बुलंदशहर।। तीन तलाक के मुद्दे पर अब मुस्लिम समाज की महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है | तीन तलाक के चलते घरबार छोडके रह रही महिलाएं अब पीएम मोदी से तीन तलाक को खत्म करने की गुहार लगा रही हैं | पति के 3 बार तलाक बोलने से एक मुस्लिम महिला काफी दुखी है।उस मुस्लिम महिला ने कहा है क‍ि मोदी सरकार 3 तलाक की प्रथा खत्म करें और मुस्ल‍िम मह‍िलाओं को इससे आजादी द‍िलाएं। उसने यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह और उसके पर‍िजन ह‍िंदू धर्म अपना लेंगे। बुलंदशहर जनपद के चोला चौकी क्षेत्र के गांव कोंदू निवासी रेहाना का निकाह साल 2012 में अलीगढ़ जिले में एक गांव निवासी मो. शरीफ से हुई थी। रेहाना के पिता ने बताया कि उसने अपनी जमीन बेचकर शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे।
     ऐसे में उन्हें 10 लाख रुपए और दिए। फ‍िर भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि ससुराल वालों ने डेढ़ साल पहले रिहाना को उसके मायके में छोड़ दिया। पीड़‍िता रेहाना का आरोप है कि उसके ससुराल वाले और दहेज लाने की बात कर रहे थे, लेकिन उसके पिता की इतनी हैसियत नहीं है कि वह बार-बार उनकी डिमांड पूरी करे सके। बीते 12 अप्रैल को जब वह अपने बच्चों के साथ अलीगढ़ पति के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेक‍िन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में वह और उसके पर‍िजन बाहर दरवाजे पर बैठ गए।
     काफी देर बाद ससुरालियों ने दरवाजा खोला और रेहाना के पति मो. शरीफ ने कहा कि उसने उसे तलाक दे दिया है। इस पर रिहाना ने कहा,  'मैं इस तलाक को नहीं मानती। मुझे न तो फोन के जरिए तलाक दिया और न ही किसी के सामने तलाक दिया। ये कैसा तलाक है।
मुस्ल‍िम समाज मेरा अध‍िकार द‍िला दे , नहीं तो ह‍िंदू धर्म अपना लूंगी
   रेहाना ने कहा, 'मुस्लिम समाज मुझे मेरा अधिकार दिला दे, अगर ऐसा नहीं होता तो मैं हिन्दू धर्म अपना लूंगी। 'मैं पीएम मोदी से मिलकर न्याय की गुहार लगाऊंगी कि हमें तीन तलाक से छुटकारा दिलाएं। मुस्लिम महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। पीएम से यही प्रार्थना है कि तीन तलाक से छुटकारा दिलाएं।
     रेहाना द्वारा तीन तलाक से तंग आकर हिन्दू धर्म अपनाने के एलान की खबरे शुक्रवार को मीडिया में छाई रही हैं | प्रदेश सहित देशभर में रेहाना मीडिया की सुर्खियाँ बनी हुई है |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top