'तहारुश जमाई', इजिप्ट और बाक़ी अरब देशों का ये 'रेप गेम' उस वक़्त 'चर्चा' में आया जब अमेरिका की एक रिपोर्टर ने पूरी दुनिया के सामने इसका खुलासा किया. मिस्र और बाक़ी अरब देशों में एक बेहद घिनौना और आत्मा को चीर कर रख देने वाला खेल खेला जाता है, जिसमें आदमियों का पूरा झुंड एक औरत को घेरता है और उसके साथ बलात्कार करता है. ऐसे तीन घेरे होते हैं, अंदर से बाहर की तरफ़ का पहला घेरा औरत का रेप करता है. दूसरे घेरे के लोग दर्शक की तरह उस औरत की इज़्ज़त को तार-तार होते हुए देखते हैं. तीसरे घेरे का काम इस कुकर्म को बाक़ी लोगों से बचाने का होता है. और ये काम, भरे बाज़ार में होता है.CBS की रिपोर्टर 'लॉरेन लोगन', होस्नी मुबारक़ की ख़िलाफ़ उठे अरब आंदोलन को कवर करने जब इजिप्ट पहुंची तो 'तहरीर स्क्वायर’ पर लोगों की बेतहाशा भीड़ जमा थी. बदक़िस्मती से उस भीड़ में उनका साथ अपनी टीम के साथ छूट गया. बस उनका कैमरा मित्र था जो उनका हाथ पकड़ कर उन्हें भीड़ से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसके अगले 25 मिनट जो लॉरेन के साथ हुआ, वो दिल दहला देने वाला था. उन्होंने देखा कि पूरा हुज़ूम उनकी तरफ आ रहा है. किसी ने उनका स्वेटर फाड़ा, तो कोई उनके बाल नोच रहा था. एक एक करके उन सबने 25 मिनट तक उनका रेप किया, उन्हें जानवरों की तरह नोचा. लॉरेन को लग रहा था कि सब ख़त्म होने वाला है लेकिन किसी तरह सिक्योरिटी फोर्सेस ने उन्हें बलात्कारी चक्रव्यूह से निकाला. इस वक़्त लॉरेन इस सदमे से उबरने की क़ोशिश कर रही हैं.
