जब बीजेपी विधायक की करतूत से रो पड़ी महिला आई पी एस

0
Translate News:
   गोरखपुर।। भाजपा के विधायक और नेता महिलाओ के सम्मान पर मंचो पर खूब भाषण बाजी करते है किन्तु इनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है यह आज दिखा गोरखपुर में जब महिलाओ पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा विधायक ने एक महिला आईपीएस को भरे भीड़ में खूब खरी खोटी सुनाई जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी रो पड़ी .
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में एक जाम खुलवाने के दौरान भाजपा विधायक राधा मोहन ने महिला आईपीएस चारू निगम को सारेआम इतना फटकारा कि बेइज्जती महसूस होने पर आईपीएस चारू निगम की आंखों से आंसू झलक पड़े. 
क्रोधित विधायक राधा मोहन
      आईपीएस चारू निगम गोरखपुर एंटी रोमियो दस्ते की प्रभारी के साथ ही सीओ गोरखनाथ हैं. मामला चिलुआताल थाना के कोइलहवां गांव का है. जहां महिलाओं ने शराब बंदी हेतु सड़क जामकर हंगामा कर रही थी, आईपीएस चारू निगम ने इस मौके पर पहुंच कर रास्ता खुलवाने का प्रयाश किया तो आक्रोशित महिलाओं ने आईपीएस चारू निगम पर लाठी और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया था.
      इस बीच प्रदर्शनकारीयो को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना पर पहुंचे भाजपा विधायक तो ग्रामीणों के दोबारा से सड़क जाम कर दिया. पुनः जाम की सूचना पर एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची आईपीएस चारू निगम को भाजपा विधायक ने लोगो के बीच महिला और अधिकारी के सम्मान को भूल जमकर फटकार लगाना चालू कर दिया. उक्त दौरान विधायक इतने क्रोध में थे कि महिला पुलिस अधिकारी को अपनी बात कहने का मौका तक नहीं दिया. विधायक की इस करतूत ने यह साबित कर दिया कि भाजपा में महिलाओ का कितना सम्मान है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top