Breaking News
Loading...

अखिलेश बोले बाबाजी हम भी पहली रोटी गाय को खिलाये बिना भोजन नहीं करते हैं

     लखनऊ।। विधान परिषद मे अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए कहा कि आप स्लाटर हाउस बंद करवाने का आदेश देकर सिद्ध क्या करना चाह रहे थे, कि मैं गाय कटवाता हूँ, मैं स्लाटर हाउस चलवाता हूँ। बाबाजी हम भी गाय पालते हैं। हमारे घर मे 70-70 गायें हैं। हमारे घरों मे तर-त्योहार को गोपूजन होता है। मैं भी आपकी तरह ही गोसेवा करता हूँ, जिसका दिखावा नहीं करता हूँ। गोसेवा तो हमें बचपन से करना सिखाया जाता है। हम ऐसे कुल मे पैदा हुए हैं, जहां गोसेवा धर्म है। हम आज भी बिना पहली रोटी गाय को खिलाये भोजन नहीं करते हैं। आपके आदेश से कितने स्लाटर हाउस बंद हुए। ज़रा इस सदन को बताइये। एक भी नहीं। कुछ छोटे – मोटे लोग, जो गली – कूचे मे मांस बेचते थे, उनकी दुकाने आपने एकाध सप्ताह के लिए बंद करवा दिया। बाकी सभी स्लाटर हाउस उसी तरह चल रहे हैं। क्योंकि आपका मकसद स्लाटर हाउस बंद करवाना नहीं, मुझे जनता की नजरों मे गिराने का षड्यंत्र था।