भाजपा विधायक के बेटे ने दो बच्चों को किया जिन्दा दफ़न, दो दिन बाद शव बरामद

0
Translate News:
Image result for bahraich MLA subhash tripathi son nishank tripathiभाजपा विधायक के बेटे और उसके साथियों ने अवैध खनन रोकने से नाराज होकर दो मासूमो को जिन्दा दफ़न कर दिया
      बहराइच।। भाजपा विधायक के बेटे और उसके साथियों ने अवैध खनन रोकने से नाराज होकर दो मासूमो को जिन्दा दफ़न कर दिया. दोनों की मौत हो गई और दो दिन बाद लाश बरामद हुईं। बौंडी थाना क्षेत्र के भौरी ग्राम की घटना है. आज पुलिस ने दो लोगो को नामजद किया है। जिसमें बहराइच की पयागपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक सुभाष त्रिपाठी के बेटे निशंक त्रिपाठी व गोंडा निवासी उनके साथी मनोज ठेकेदार सहित दो नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
      बौंडी थाने में धारा 302 व 310 के साथ अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।बताते चलें कि खेत मे अवैध खनन को रोकने से नाराज होकर खनन माफिया मासूम को बालू में जिंदा दफन कर दिया. इससे मासूम की मौत हो गई। दोनो मासूम दो दिन से लापता थे. जिनमे एक सात साल का निसार तो दूसरा 9 साल का सूरज था। दोनों के शवों को पुलिस ने बरामद कर पीएम के लिये भेजा। वहीं नाराज ग्रामीणों ने खनन माफिया की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया. जे सी बी मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


(Randhir Singh Suman)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top