
देश में कही कोई विकास हो ना हो लेकिन मोदी राज में बीजेपी वालो की चांदी निकल पड़ी है। मेक इन इंडिया के तहत देश में कही किसी के अच्छे दिन नहीं आये हो पर बीजेपी के नेता नकली नोट छापकर मोदी जी के मेक इन इंडिया के सपनो को साकार करने में जोर शोर से लगे हुए है। घटना अनुसार केरल पुलिस ने श्री नारायाणपुरम इलाके में छापेमारी कर भाजपा नेता के घर से नकली नोटों का जखीरा और नकली नोटों को छापने की प्रिटिंग मशीन कब्जें में ली हैं।
केरल के थ्रिसूर जिले के कोडुंगलर में श्री नारायणपुरम स्थित भाजपा नेता के आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर ये सारी चीजे़ बरामद की है।