Headline
Loading latest headlines...

बिल गेट्स को पछाड़ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर...

0
Translate Post:
     अब तक माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स को ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर जाना जाता रहा है। अब बिल गेट्स को पछाड़कर ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे रईस आदमी बन गए हैं। ऐसा गुरुवार की सुबह Amazon.com के शेयरों में आए उछाल के बाद हुआ। सुबह 10 बजे न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ऐमजॉन के शेयर 1.3 पर्सेंट की उछाल के साथ $1,065.92 के स्तर पर पहुंच गए।
     शेयरों में उछाल से जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 90.9 अरब डॉलर यानी 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई। उनके मुकाबले अब बिल गेट्स की संपत्ति 90.7 अरब डॉलर है। मई 2013 से ही माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के को-फाउंडर 61 वर्षीय गेट्स ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में पहले स्थान पर थे।
     ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जोफ बेजोस ने इस साल मार्च में यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति अमेनसियो ओरटेगा और वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस वर्ष जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में करीब 25 अरब डॉलर की राशि जोड़ी है। गत वर्ष 8 नवंबर को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से शेयर बाजारों में तेजी आई और इसका सबसे अधिक लाभ ऐमजॉन को ही मिला।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...