Translate Post:
कुछ ऐसे हिन्दू - मुस्लिम भाईचारे की मिसाल बने SI रियाज ज़ैदीमुज़फ्फरनगर/मुरादाबाद।। हिंदू मुस्लिम की मुस्लिम एकता की एक अनोखी मिसाल SI रियाज ज़ैदी ने पेश की है। रियाज ज़ैदी मुरादाबाद के थाना काठ में SI के पद पर तैनात हैं कुछ दिनों पूर्व उनकी ड्यूटी कावड़ यात्रा में लगी हुई थी।
जानकारों के मुताबिक जब रियाज़ जैदी ने कांवडियों को रोटी बनाता देखा तो उनसे रुका नहीं गया और उन्होंने खुद कावड़ियों का पूरा सहयोग करते हुए अपने हाथ से कांवडियों के लिए गरम गरम रोटी बनाई।
यह घटना अपने आप में मुरादाबाद के लिए पुलिस की हिन्दू मुस्लिम एकता की एक अनोखी मिसाल है, जहां हिंदू मुस्लिम भाईचारा का पैगाम पुलिस द्वारा दिया गया है
