Breaking News
Loading...

दूर से ही देखिए किसी स्त्री या पुरुष की हथेली का रंग, समझिए गुप्त बातें

Image result for stri or purush ki hatheli    यदि आप किसी व्यक्ति के चरित्र से जुड़ी खास बातें जानना चाहते हैं तो हाथों का अध्ययन सबसे अच्छा उपाय है। आप सिर्फ किसी भी व्यक्ति की हथेली देखकर ही कई बातें समझ सकते हैं। हमेशा से ही हस्तरेखा ज्योतिष ज्योतिष भविष्य और चरित्र बताने की सबसे अधिक प्रचलित और प्रमाणिक विद्या रही है.
    हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली के रंग के आधार पर भी व्यक्ति के स्वभाव को बताया गया है। यदि हम रेखाओं का अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं तो केवल हथेली का रंग देखकर भी व्यक्ति के संबंध में काफी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
    हाथों की रेखाओं का हमारे भविष्य और स्वभाव से गहरा संबंध है। हथेली की बनावट के साथ ही उसका रंग भी काफी महत्व रखता है। सभी लोगों की हथेली का रंग अलग होता है और हथेली में रेखाओं के रंग में भिन्नता होती है।
   जिन लोगों की हथेली का रंग लाल और हथेली चमकदार, चिकनी होती है वे धनी होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार लाल रंग की हथेली बहुत शुभ होती है। ऐसी हथेली वाले लोग जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं और इन्हें समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।
    ऐसे लोग व्यभिचारी हो सकते हैं जिनकी हथेली का रंग पीला होता है। इन लोगों को विपरित लिंग के प्रति आकर्षण काफी अधिक होता है। पीले रंग की हथेली वाले लोग बीमारियों का भी सामना करते हैं।
यदि किसी की हथेली पर दाग-धब्बे दिखाई देते हैं तो वे लोग नशे की लत के शिकार होते हैं। ऐसे लोग सामान्यत: दुखी जीवन व्यतीत करते हैं।
   जिन लोगों की हथेली मटमेले रंग की होती है वे दरिद्रता का सामना करते हैं। ऐसे लोग जीवन में कई बार धन की कमी के कारण निराश हो जाते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत करके भी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं।
   हथेली का रंग आभारहित यानी निस्तेज हो या हथेली सूखी-सूखी दिखाई देती है तो वे लोग धनहीन रहते हैं। इन लोगों को भी जीवन में कठिन समय का सामना करना पड़ता है।
   जिन लोगों की हथेली का रंग गहरा गुलाबी होता है वे लोग धनी होते हैं। इन लोगों का स्वभाव क्रोधी होता है। ये लोग कोई भी निर्णय लेने में तेजी दिखाते हैं। इसके साथ ही इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ जाता है और जल्दी शांत भी हो जाता है।
    यदि किसी व्यक्ति की हथेली का रंग हल्का गुलाबी है तो वे धनवान होने के साथ-साथ समाज में प्रतिष्ठा पाने होते हैं। किसी भी कार्य को सावधानी से करते हैं, निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करते हैं।
    हथेली के रंग के साथ ही रेखाओं के रंग का भी काफी असर रहता है। कई लोगों के हाथों में लाल रंग की रेखाएं होती हैं तो किसी के हाथों में पीले रंग की। किसी के हाथों में काले या गहरे रंग की रेखाएं होती हैं। इन सभी रंगों की रेखाओं का अलग-अलग प्रभाव हमारे स्वभाव और भविष्य पर पड़ता है।
   जिन लोगों के हाथों की रेखाओं का रंग लाल होता है वे उत्साही, सक्रिय आशावादी तथा स्थिर स्वभाव के होते हैं। इसके विपरित निस्तेज, रूखी दिखने वाली रेखाओं का जातक दुर्बल, उत्साह हीन होते हैं। ये लोग सही निर्णय लेने में असफल होते हैं।
   कुछ लोगों के हाथों में पीले रंग की रेखाएं होती हैं। ऐसे व्यक्ति सामान्यत: बीमार ही रहते हैं, इन्हें हृदय संबंधी कोई बीमारी होने की संभावनाएं रहती हैं। ये लोग कम बोलने वाले, एकांत प्रिय, स्वयं में खोए रहने वाले होते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के हाथों में गहरे या काले रंग की रेखाएं रहती हैं वे लोग उदासीन, गंभीर तथा क्षमा न मांगने वाले होते हैं।
   हस्तरेखा से भविष्य देखने के लिए दोनों हाथों की पूरी स्थिति का अध्ययन अतिआवश्यक है। इसके बाद ही कोई सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।

(Anil kaushal)