ज्यादा समय तक खड़े रहने से बढ़ती है उम्र

0
Translate News:
Related image     मुंबई।। अगर आप लंबी उम्र चाहते हैं तो बैठने की बजाए खड़े होना अपनी आदतों में शुमार कर लें। अगर आप रोजाना तीन घंटे से कम बैठते हैं तो इससे आप अपने जीवन में दो साल और जोड़ सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिक समय तक बैठे रहना भी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है और इसका खतरा उतना ही है जितना धूम्रपान से होता है। इससे इस बात का कोई संबंध नहीं है कि कोई कितना समय जिम में गुजारता है या ज्यादा मात्रा में साग सब्जियां खाता है बल्कि अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो इससे अपने जीवन के दिनों को कम ही करते हैं। 
   एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिक समय तक बैठे रहना धूम्रपान से होने वाले नुकसान के जितना ही खतरनाक होता है। चलते फिरते रहने या खड़ा रहने के दौरान शरीर का संतुलन बना रहता है। इससे उचित कसरत भी हो जाती है तथा हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top