एक साथ हार्ट अटैक का ये कैसा अजीब संयोग ?

0
Translate News:
Image may contain: 3 people, people smiling, people standing and outdoor
     बीएसपी के विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ शिफ्ट किया गया है। अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा है, मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी उनसे मिलने पहुंची थी तभी बातचीत के दौरान मुख्तार को हार्ट अटैक आ गया। मुख्तार की बिगड़ती हालत को देखकर उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उनके करीब‌ियों ने मुख्तार और उनकी पत्नी को उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया लेक‌िन हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर द‌िया गया।
     वहीं, मुख्तार अंसारी के परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को चाय के साथ कुछ दिया गया है। चाय पीने के बाद अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि यूपी के जेल मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
      बता दें कि मुख्तार अंसारी कई दिनों से बीमार चल रहे थे, वो शुगर और बीपी के भी मरीज हैं लेकिन सवाल है कि एक साथ हार्ट अटैक का ये कैसा अजीब संयोग है। यूपी के जेल मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक की बात तो मानी है लेकिन उनकी पत्नी को दिल के दौरे पर गोलमोल जवाब दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top