'मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस - योगी आदित्यनाथ

0
Translate News:
ईद मनाने के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री योगी- मैं हिन्दू हूं, मुझे भी धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
     होली मनाने के लिए भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के बाद केशवदेव मंदिर और भागवत भवन के दर्शन किए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया. कुछ खामियां उन्हें नजर आईं, तो उन्होंने सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाई जाने की भी बात कही.
    जब पत्रकारों ने पूछा कि योगी ने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में. अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं हिंदू हूं हर को हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है. वह अधिकार मुझे भी है.
    योगी ने कहा, 'मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस मनाने से. सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है. इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है.'
    सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा. उसमें हम लोग जाएंगे. हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है. इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है.
     बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दर्जनभर सहयोगी मंत्रियों के साथ शनिवार को बरसाने की लट्ठमार होली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम योगी अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ चांदी की पिचकारी से रंग बरसाएंगे. इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी और भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू व गुलाल दिया जाएगा.
   बरसाना में जिस गली में यह उत्सव होता है, उसे 'रंगीली गली' कहते हैं. वाहनों के कारण समस्या न हो इसलिए करीब दो किमी की इस गली में मुख्यमंत्री पैदल ही आयोजन का हिस्सा बनेंगे. इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी रहे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top