5 सरकारी बैंकों से 500 करोड़ का लोन लेकर रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी गायब

0
Translate News:
     एक ओर पंजाब नेशनल बैंक में हुए साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले की जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर कानपुर में 500 करोड़ से ज्यादा का एक और बैंकिंग घोटाला सामने आया है. इस घोटाले के तार पेन बनाने वाली नामी कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी से जुड़े हैं.
     बताया जा रहा है कि विक्रम कोठारी ने पांच सरकारी बैंकों से 500 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया लेकिन साल भर पूरा होने के बाद भी अब तक उनकी ओर से लोन अदा नहीं किया गया है. खास बात ये हैं कि रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी इस वक्त कहां हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है.
    कानपुर के मालरोड के सिटी सेंटर में रोटोमैक का दफ्तर भी काफी दिनों ने बंद पड़ा है. आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर विक्रम कोठारी को इतना बड़ा लोन दिया गया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top